संगठनात्मक दृष्टि से भाजपा महानगर का होगा विस्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

7 से 8 बूथों का बनेगा सेक्टर

अयोध्या। भाजपा ने महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के आवास पर बैठक करके महानगर क्षेत्र के संगठनात्मक दृष्टि से विस्तार पर चर्चा की। ग्रामीण क्षेत्रों को इस विस्तार में महानगर से जोड़ा जायेगा। महानगर में 7 से 8 बूथों पर एक सेक्टर बनाया जायेगा। जिसमें सेक्टर संयोजक व सहसंयोजक के पद दिये जायेंगे। बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री राजकिशोर रावत रहे।
क्षेत्रीय महामंत्री राजकिशोर रावत ने कहा कि आम जनता से बेहतर सम्बंध तथा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार संवाद स्थापित करने की वजह से भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। हम अमीर, गरीब, व्यापारी, किसान व मजदूर की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करते है। कार्यकर्ताओं के माध्यम से आम जनता से हम जमीनी स्तर पर जुड़े है। सी ग्रेड के बूथों पर कार्यकर्ता संवाद स्थापित करके व सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी देकर सभी का विश्वास हासिल करेंगे। उनकी सभी शंकाओं का समाधान भी किया जायेगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि नगर में 95 प्रतिशत सदस्यता हो गयी है। सी ग्रेड के बूथों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जल्द ही यहां भी सदस्यता पूर्ण कर ली जायेगी। मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि सेक्टर संयोजक तथा सहसंयोजक सदस्यता अभियान में विशेष भूमिका में होंगे। सभी सेक्टरों का नामांकरण महापुरुषों के नाम पर होगा। इस अवसर पर परमानंद मिश्रा, तिलकराम मौर्या, आलोक द्विवेदी, विनोद गुप्ता, विद्याकांत द्विवेदी, विनोद श्रीवास्तव, प्रमोद मौर्या, बालकृष्ण वैश्य, राजेश सिंह, रंजीत पाण्डेय, अरविंद सिंह मौजूद रहे। .

इसे भी पढ़े  सनातन धर्म के संस्कारों में ही सेवा भाव निहित : लल्लू सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya