जनता पर हो रहे अत्याचार सहन नहीं कर सकती सपा: अभय सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

9 अगस्त को क्रांति दिवस पर प्रस्तावित धरने को लेकर की बैठक

अयोध्या। समाजवादी पार्टी विधानसभा कार्यालय तारुन पर 09 अगस्त को क्रांति दिवस पर जिला मुख्यालय पर जनसमस्याओं को लेकर प्रस्तावित धरने के लिए तैयारी बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सियाराम निषाद तथा संचालन वरिष्ठ नेता रामदेव यादव ने किया। पूर्व विधायक अभय सिंह ने धरने के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ0 राम मनोहर लोहिया के विचारों पर आधारित पार्टी ज्यादा दिन तक जनता पर हो रहे अत्याचार सहन नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा 09 अगस्त को जिला मुख्यालय पर गोसाईंगंज विधानसभा से हर बूथ की भागीदारी रहेगी।
जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी जिस रूप में जानी व पहचानी जाती है उसी के अनुरूप सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में संघर्ष करती नजर आएगी। श्री यादव ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने लोकसभा में उन्नाव रेप पीड़िता का मामला उठाया तभी कुछ न्याय की उम्मीद जगी है। बैठक को भागीरथी तिवारी, रामसुंदर यादव, जमुना वर्मा, राज कुमार पटेल, शैलेन्द्र यादव, ब्लाक प्रमुख भूपेंद्र सिंह, विजय पाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य दीपू सिंह, प्रेम नारायण वर्मा आदि ने संबोधित किया।

इसे भी पढ़े  आईएएस बने हिमांशु प्रजापति व उनके माता-पिता को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya