अवध विवि के पूर्व कुलपति प्रो. वी.के. गुप्ता का निधन

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-कुलपति सहित अन्य के आकस्मिक निधन पर विवि में हुई शोक-सभा

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो0 वी0के0 गुप्ता, विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ की सास, कर्मचारी राकेश कुमार गुप्ता की सुपुत्री, आईईटी के शिक्षक इंजीनियर सुनील प्रभाकर की माता व डॉ0 मयंक की माताजी तथा पूर्व कर्मचारी बृजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर विश्वविद्यालय में वर्चुअल शोक-सभा की गई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह ने दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ शोक सभा की। इस घड़ी में परिवार को कष्ट सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर दो मिनट का मौन रखा गया।

पूर्व कुलपति प्रो0 गुप्ता एवं अन्य के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही विश्वविद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व कुलपति प्रो0 वी0के0 गुप्ता ने विश्वविद्यालय के 16 वें कुलपति के रूप में 09 मई, 2013 को पदभार ग्रहण किया था। प्रो0 गुप्ता ने अपने कार्यकाल में शैक्षिक व्यवस्था के साथ-साथ शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि रखा था।

शोक-सभा में कुलसचिव उमानाथ, प्रो0 चयन कुमार मिश्र, प्रो0 आर0के तिवारी, प्रो0 जसवंत सिंह, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, प्रो0 एसएस मिश्र, प्रो0 एसके रायजादा, प्रो0 गंगा राम मिश्र, प्रो0 के0के0 वर्मा, प्रो0 विनोद श्रीवास्तव, प्रो0 अनूप कुमार, डॉ0 डीएन वर्मा, डॉ0 संजय चौधरी, डॉ0 नीलम यादव, डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ0 महेन्द्र सिंह, डॉ0 शशिकला सिंह, डॉ0 राजेश सिंह कुशवाहा, डॉ0 त्रिलोकी यादव, डॉ0 मुकेश वर्मा, डॉ0 अवधेश दीक्षित, डॉ0 अनुराग पाण्डेय, इंजीनियर शोभित श्रीवास्तव, इंजीनियर राजीव कुमार, डॉ0 आरएन पाण्डेय, डॉ0 अनिल विश्वा, गिरीश पंत, राजीव त्रिपाठी, ब्रह्मानंद गुप्ता, सुरेन्द्र प्रसाद, मनोज त्रिपाठी सहित अन्य शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर उप चुनाव के लिए मतदान शुरू, बूथों पर लगी कतार

 

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya