तेज रफ्तार मैजिक ने दरोगा को मारी टक्कर, ट्रामा सेंटर रिफर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। तारुन थाना अंतर्गत रामपुरभगन के निकट तेज रफ्तार मैजिक ने बाइक सवार दरोगा को टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप ये घायल हो गये। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय सुधाकर सिंह पुत्र अवधेश सिंह निवासी पहाड़पुर थाना मंधाता जिला प्रतापगढ़ तारुन थाना क्षेत्र में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात है तारुन थाने से रामपुरभगन चैकी आ रहे थे कि तेज रफ्तार मैजिक ने टक्कर मार दिया। घायल दरोगा को जिला चिकित्सालय लगभग 11.30 बजे लाया गया जहां प्राथमिक उपचार किया गया। परन्तु जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन व्यवस्था ना होने के कारण घायल दरोगा सुधाकर सिंह को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल दरोगा की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बीकापुर अरविंद चैरसिया, नगर कोतवाल अमर सिंह, एसपी सिटी अनिल कुमार सिंह सिसोदिया जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायल दरोगा को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजवाया।

इसे भी पढ़े  अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनाव का रिजल्ट
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya