अयोध्या महोत्सव में हुआ फैशन शो, कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। राजकीय इण्टर कालेज परसिर में अयोध्या महोत्सव चल रहे अयोध्या महोत्सव में अयोध्या आइडल 2019 मे आयेजित नृत्य व गायन तथा सांस्कृतिक संध्या का आगाज लोगो के बीच उत्साह से हुआ। सांस्कृतिक मंच पर दीप प्रज्जवलन मुख्य अतिथि, मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ, अयोध्या महोत्सव समिति मुख्य संयोजक तथा अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अयोध्या महोत्सव न्यास अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सिंह, अभिषेक मिश्रा, भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह तथा सुनील तिवारी, राघवेन्द्र कुमार आदि ने किया। तथा इन्होने लोकप्रिय अवधी एंव भोजपुरी गायक विवेक पाण्डेय एंव सा0रे0गा0मा0 लिटिल चैम्प की गायिका अंशिका सिंह का साल उढाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय कार्यक्रम में किड्स जी प्री स्कूल के बच्चो ने अदभुत भाव भंगिमा प्रस्तुत कर लोगो को दॉतो तले अंगुलिया दबाने पर मजबूर कर दिया इसी क्रम मे उदया पब्लिक स्कूल के बच्चो ने आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत किया तथा सांध्यकालीन कार्यक्रम में अयोध्या आइडियल के प्रतिभाशाली प्रतिभागियो ने अपने नृत्य एंव गायन की हुनर का प्रदर्शन नववर्ष की पूर्व संध्या पर दिखा कर लोगो को करतल ध्वनि पर ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया इस में राष्ट्रभक्ति पर आधारित समूह नृत्य……….एै वतन एै वतन प्रस्तुत किया तत्पश्चात फील्ड डान्स ग्रुप, लवलेश डान्स ग्रुप जैसे अनेको ग्रुप के कलाकारो ने अपनी अदभुत कला नृत्य के द्वारा अयोध्या महोत्सव के विशाल सांस्कृतिक मंच अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में अयोध्या महोत्सव के विशाल पंडाल मे लोकप्रिय अवधी एंव भोजपुरी गायक विवेक पाण्डेय ने आये हुए जनसमूह को ग्रामीण परिबेश मे लेकर अपने गायन से चले गये जिसमे उन्होने विवाह गीत, सोहर, गारी, नकटा जैसे पराम्परिक गीत विधाओ का मंचन किया इस अवसर पर बनारस से आई सा0रे0गा0मा0पा0 लिटिल चैम्प की गायिका ने अपने गीतो पर लोगो ताली बजाने पर एंव झूमने पर विवश कर दिया।
इस अवसर पर अयोध्या महोत्सव के विशाल पण्डाल में झूला तथा कला गांव का एवं भांति भांति के कई प्रदेशों से आये हुये स्टालों का जिस पर उन प्रदेशों की प्रसिद्ध वस्तुएं रखी गयी हैं। लोग खरीदारी का आनन्द लेते हुये नजर आये इस अवसर पर अयोध्या महोत्सव समिति के महासचिव अकाश अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय ‘‘खुन्नू’’ उपाध्यक्ष अमल गुप्ता, उपाध्यक्ष विष्णु प्रकाश श्रीवास्तव डा0 गोपाल नन्दन राघवेन्द्र कुमार गिरीश कुमार जयांश श्रीवास्तव विवेक पाण्डेय अरूण द्विवेदी बृजमोहन तिवारी मोहित मिश्रा रेणुका श्रीवास्तव रागिनी सिंह संदीप तिवारी राजकुमार चन्द्रशेखर तिवारी ,कल्पना वर्मा, मोहित यादव आदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya