ट्रैक्टर पलटा, दबकर किसान की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-खेत की जुताई करने जा रहे था किसान

सोहावल। खेत की जुताई करने जा रहे एक किसान का ट्रैक्टर डिस बैलेंस होकर घाघरा नदी के किनारे बने बंधे के नीचे पलट गया।जिससे किसान टैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला चिकित्सालय से रेफर होने के बाद लखनऊ मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

रौनाही थाना क्षेत्र के महोली गांव निवासी किसान विनय सिंह पुत्र राम किशुन सिंह उम्र 48 वर्ष रविवार को महोली गांव से लगे घाघरा नदी के बंधे से होकर खेत जोतने जा रहे थे। इसी बीच उनका ट्रैक्टर डिसबैलेंस होकर दो-तीन राउंड पलटा खाकर बंधे के नीचे चला गया।जिससे किसान ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गये।

प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश सिंह चौहान ने बताया कि घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां पर डाक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर किया। जहां पर उनकी इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। उनके निधन पर ब्लाक प्रमुख व प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश सिंह चौहान, प्रधान रामनगर धौरहरा योगेंद्र प्रताप सिंह फौजी, आलोक सिंह, पिकू सिंह,अनूप दुबे,रिशु सिंह शिवम सिंह,संजय सिंह, मुन्नू सिंह आदि लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

इसे भी पढ़े  कैंसर के उपचार में समय पर पहचान सबसे महत्वपूर्ण : डॉ. शशांक चौधरी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya