एसओ कुमारगंज को दी गयी विदाई

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। थाना परिसर कुमारगंज में सोमवार को निवर्तमान थानाध्यक्ष का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के भारी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं अन्य लोगों ने भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए एस ओ कुमारगंज श्रीनिवास पाण्डेय ने कहा कि विपरीत परिस्थिति में मिली कुमारगंज की कमान को आप सब के परस्पर सहयोग व प्यार से सबको एक सूत्र में बांधने का काम किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशान्त उपाध्याय ने की। कुमारगंज बाजार मालिक विजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि हम सभी लोग आपके अहसानमंद है कि आप ने इतने दिनों में अपनी एक अटूट छाप छोड़ दी है जो क्षेत्रवासी कभी नहीं भूलेंगे। इस मौके पर भगवान शुक्ला, कृष्ण केवल मिश्रा, डीएबी प्रिन्सपल एस के श्रीवास्तव , डॉ. राम आसरे वर्मा, शीतला बाजपेई, बीपी पांडे ,आनन्द तिवारी, एस एसआई राम प्रकाश तिवारी, चौकी इंचार्ज चिलबिली हरे कृ्ष्ण, एस आई जमानत अब्बास, संतराज यादव, कांस्टेबल पिन्टू यादव, सतनारायण तिवारी, सहित थाने के अन्य पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  प्रगतिशील किसान उमानाथ के घर आयोजित हुआ किसान दिवस
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya