भाजपा की नीतियों से समाज का हर वर्ग प्रसन्न : डा श्वेता सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

महानगर में छः स्थानों पर निकली कमल संदेश पदयात्रा

अयोध्या। अयोध्या के देवकाली वार्ड में निकली कमल संदेश पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा श्वेता सिंह शामिल हुई। यात्रा का नेतृत्व भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया। पदयात्रा के दौरान योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया व केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रकों का भी वितरण किया गया।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा श्वेता सिंह ने कहा कि भाजपा की नीतियों से समाज का हर वर्ग प्रसन्न है। पदयात्रा के दौरान मिल रहा जनसमर्थन केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है। सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से गरीबों के जीवनस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गयी योजनाओं का लाभ पात्रों को बिना भेदभाव के प्रदान किया गया है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्त पर कार्य कर रही है।
यात्रा में प्रमुख रुप से महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, केशव बिगुलर, परमानंद मिश्रा, अमल गुप्ता, स्मृता तिवारी, रमेश दास, अनुज दास, रंजना सागर, अश्वनी गुप्ता, निशा झां, अचल गुप्ता, आदि प्रमुख थे।
वहीं वजीरगंज वार्ड में सहकारी बैंक के सभापति धमेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू के नेतृत्व में पदयात्रा निकली। धमेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू ने कहा कि सरकार की नीतियों से किसानों के आय में बढ़ोत्तरी हुई है। इस अवसर पर आलोक द्विवेदी, रंजीत सोनकर, शकुंतला गौतम, सुरेन्द्र यादव, प्रमोद मौर्या, बजरंगी साहू, भानू प्रताप सिंह, उपेन्द्र सिंह, मनीष श्रीवास्तव, ज्ञानेन्द्र, ओम मोटवानी आदि थे। वहीं पुलिस लाईन वार्ड में महानगर उपाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह लल्लू की अगुवाई में विनोद गुप्ता, लता कश्यप, मीना गुप्ता, अर्चना, राधा सहित तीन दर्जन महिलाओं ने जनसम्पर्क कर केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक बांटे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya