पल-पल निखरे रूप का रामकथा संग्रहालय में हुआ विमोचन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-डॉ. भरत दास व डॉ योगेश कुमार ने की प्रशंसा

अयोध्या । प्रख्यात कवियत्री डॉ स्वदेश मल्होत्रा ’रश्मि’ के काव्य संग्रह पल पल निखरे रूप का विमोचन उदासीन आश्रम के महन्त डॉ भरत दास ने अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में किया। इस अवसर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत भारतीय संस्कृति सभ्यता विषय पर महिला काव्य गोष्ठी का आयोजन सपना फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में संग्रहालय स्थापना दिवस पर किया गया। समारोह की अध्यक्षता डॉ योगेश कुमार , उपनिदेशक अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय ने की। मुख्य अतिथि डॉ दास ने संस्कृत श्लोको के माध्यम से नारी के सर्वोच्च महत्व को बताया। उन्होंने काव्य संग्रह की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस मौके पर काव्य संग्रह पल पल निखरे रूप पर परिचर्चा में साहित्यकार व कवि रामानंद सागर, पूनम सूद, संजय पाण्डेय एवं डॉ उपेन्द्र मणि त्रिपाठी ने अपने मनोभाव व्यक्त किये। संस्था सचिव भारती वैश्य व राष्ट्रीय सलाहकार अनूप मल्होत्रा ने अतिथियों का स्वागत बुके द्वारा किया ,वही संगीतज्ञ अनिल मल्होत्रा ने बैज लगाकर स्वागत किया। सह संयोजक एस बी सागर ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। वही अध्यक्ष डॉ स्वदेश मल्होत्रा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मिशन शक्ति के अंतर्गत भारतीय संस्कृति सभ्यता विषय पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में रामानंद सागर,अर्चना द्विवेदी, सीमा शुक्ला, विनीता कुशवाहा,सुनीता पाठक,कात्यायनी उपाध्याय, निधि सूद,पूनम सिंह,माधुरी दूबे, रवीन्द्र कुमार,प्रतिमा श्रीवास्तव,पूनम सूद,डॉ उपेन्द्र मणि त्रिपाठी आदि ने अपनी काव्य रचना से सभी को भाव विभोर कर दिया। इस समारोह में वेदिका मेहता,प्रमिला राजपूत,बलराम मल्होत्रा, सुमन सूद,निर्मल कपूर,शिवम मिश्रा,ध्रुव अग्रवाल,अंजली गुप्ता,मनी राम,ज्योति मल्होत्रा, स्वाती मल्होत्रा, प्रदीप कुमार,शुभम श्रीवास्तव,इला शुक्ला,डॉ सम्राट अशोक, हरिकृष्ण गोस्वामी व डॉ रंजना गौड़ आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  ‘‘रामनगरी की रामलीला’’ पुस्तक का हुआ विमोचन

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya