अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र में सोमवार को दूसरी पहर दो मोटरसाइकिलों में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में खंडासा के चौकी प्रभारी समेत दो लोग घायल हुए हैं। जिनको उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
बताया गया कि खंडासा चौकी प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल और चौकी प्रभारी की मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए। मां जरा देख रहे आसपास के लोग दौड़े और मामले की खबर पुलिस को दी गई तथा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा भिजवाया गया। दूसरे घायल की पहचान सन्तोष यादव पुत्र जगदीश प्रसाद असरखपुर जगदीशपुर जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है।प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा के चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।
बाइको में सीधी भिड़ंत,चौकी प्रभारी समेत दो घायल
109
previous post