विश्व स्कार्फ़ दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

by Next Khabar Team
A+A-
Reset
फैजाबाद । विश्व स्कार्फ़ दिवस के अवसर पर रोवर्स रेंजर्स ने स्काउट भवन में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अनुराग वैश्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संगठन कमिश्नर( स्काउट ) अनूप मल्होत्रा ने की।
आज़ाद स्काउट ग्रुप(स्वतंत्र) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्काउट आंदोलन के बारे में सभी को जानकारी दी गई कि आज के दिन संस्थापक बेडेन पावेल ने ब्राऊनसी द्वीप पर प्रथम  शिविर आयोजित किया था। विश्व स्काउट दिवस स्काउटिंग आंदोलन में अपना प्रमुख स्थान रखता है। कार्यक्रम में  आज़ाद रोवर क्रू के सीनियर रोवर मेट अमित कुमार ने आए हुए अतिथियों को  स्काउट स्कार्फ़ भेंट कर उनका स्वागत किया ।इसके पश्चात आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में नीम,पाकड़,कदम्ब,आम और अशोक के वृक्ष लगाकर रोवर्स-रेंजर्स ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। कार्यक्रम में रेंजर शिवांगी,शिल्पा, प्रीती, अन्नू,नीमा, रोवर अंकित दुबे ,लवकुश शर्मा , सुजीत कुमार,विनोद शर्मा,आकाशमणि त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार,विवेक मिश्रा,अविनाश मौर्य  एवं यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आशीष महेन्द्रा,अमित रस्तोगी एवं  अनुज भज्जा आदि मौजूद रहे।
इसे भी पढ़े  नवीन परिसर में निर्माणाधीन परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करें : डॉ. बिजेंद्र सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya