The news is by your side.

अटल के संस्मरणों का वर्णन करते समय सांसद हो गये भावुक

  • भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

  • हर बूथ पर 50 सदस्य बनाने की योजना पर विचार

फैजाबाद। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक अंगूरीबाग स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित की गयी। दो सत्रों में आयोजित होने वाली यह बैठक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के स्वास्थ्य को देखते हुए दो घंटे में समाप्त कर दी गयी। बैठक में सभी वक्ताओं ने उनके दीघार्यु होने की कामना की। अटल के संस्मरणों को याद करते हुए सांसद लल्लू सिंह भावुक हो गये। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अटल जी का ऐसा व्यक्तित्व रहा है जिसका विपक्ष व सत्ता पक्ष तथा उनके विचारो को मानने व नहीं मानने वाले लोग भी उनका सम्मान करते रहे है। इसलिए देश के आज सारे बड़े नेता अपने कार्यक्रमों को स्थगित करकेे एम्स उनका स्वास्थ्य देखने जा रहे है। जब ढांचा गिरा था तब केन्द्र की सरकार हमारे विचारों को मानने वाले संगठनों पर प्रतिबंध लगाने जा रही थी। तब अटल जी ने धरने पर बैठने की धमकी दी जिसके बाद केन्द सरकार बैकफुट पर आ गयी।
1984 का एक संस्मरण बताते हुए उन्होने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान अटल जी लखीमपुर, सीतापुर, बलरामपुर गोण्डा की चुनावी सभा करते फैजाबाद और सियालदाह ट्रेन से अन्य जिले में सभा हेतु जा रहे थे। पार्टी की परिपाटी के अनुसार भोजन की जिम्मेदारी हमें दी गयी थी। एक कार्यकर्ता के यहां से भोजन टिफिन में लेकर मै उनके पास पहुंचा तो पहले उन्होने अपनी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों की भोजन की चिंता का निर्देश दिया। उसके बाद मेरे साथ भोजन करने के पश्चात जब टिफिन धोने के लिए उठाने लगा तब अटल जी ने मना कर दिया और मेरे कई बार मना करने के बाद भी अपना टिफिन स्वयं धोया। आज उनके प्रति पूरा देश समर्पित है। यह बताते बताते सांसद लल्लू सिंह भावुक हो गये।
भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि पिछले दो माह मंे जितने भी कार्यक्रम संगठन के द्वारा दिये गये है उसमें जिला अग्रणी रहा है। 16 से 20 बूथ सत्यापन, सितम्बर माह में मतदाता सूची पुर्नरीक्षण का कार्यक्रम चलाया जायेगा। इस बार हर बूथ पर पचास सदस्य बनाने है जिसमें बीस सदस्य अनूसूचित जाति के रहेंगे। जिला प्रभारी शेष नारायन मिश्रा ने कहा कि अटल जी अपने आप को कार्यकर्ताओं के समतुल्य मानते रहे। अटल जी कहते थे हमेशा चलते रहिए मंजिल मिलेगी। अंधेरा हटेगा। कमल खिलेगा। उनके इसी सम्बल से कई प्रदेशों व केन्द्र में भाजपा की सरकार है। जिला महामंत्री संजीव सिंह व राधेश्याम त्यागी ने बूथ स्तर के गठन व पूर्व में सफल कार्यक्रमों का वृत्त प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डा श्याम प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवल के साथ वंदेमारतम से शुरु हुआ। अंत मंे राष्ट्रगान से समाप्त हुआ। इस अवसर पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय विधायकगणों में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंदर यादव, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, गोरखनाथ बाबा, सहकारी बैंक के सभापति धमेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, पूर्व जिलाध्यक्षो में रामकृष्ण तिवारी, महंत मनमोहन दास, डा बाके बिहारी मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, विश्वनाथ सिंह, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डा चंद प्रकाश त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, आदित्य मिश्रा, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री कल्पना तिवारी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अशोक द्विवेदी, निर्मला सिंह, रामनिहाल निषाद, राममोहन भारती, अशोक मिश्रा, अरविंद सिंह, बिन्दु सिंह, सहकारी सभा के सभापति अंकुर सिंह, रमेश सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, प्रकाश गुप्ता, इं0 रणवीर सिंह, इन्द्रभान सिंह ज्ञान केसरवानी, मवई प्रमुख राजेश तिवारी, श्याम जी जायसवाल, राम कुमार सिंह राजू, स्मृता तिवारी, धमेन्द्र सिंह, परमानंद मिश्रा, चन्द्रबली सिंह, सुधीर चैरसिया, रमापति पाण्डेय, हरभजन गौड़, ब्रहमानंद शुक्ला, डा राकेश वशिष्ट, विशम्भर सिंह, दिवाकर सिंह, रोहित पाण्डेय मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.