सभी धर्मों के अनुयायियों के पूर्वज हिन्दू: प्रो. मनोज दीक्षित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

विहिप ने मनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

फैजाबाद। ’’सभी धर्मो के अनुयायियो के पूर्वज हिन्दू ही हैं।’’ यह उद्गार डा. राममनोहर लोहिया अवध विवि के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने विश्व हिन्दू परिषद साकेत द्वारा अंगूरीबाग स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित ’अखण्ड भारत संकल्प दिवस’ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुये व्यक्त किये।
विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये प्रो. मनोज दीक्षित ने कहा ’’ विश्व भारत से है भरत विश्व से नही ’’ क्योकि भारत विष्व की प्रमाणिक रूप में सर्वाधिक प्राचीन संस्कृति हैं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बजरंग दल के प्रान्त सहसंयोजक महे?ा तिवारी ने कहा कि 1200 ई० पूर्व भारतीय उपमहाद्वीप पर केवल हिन्दुओं का अधिकार था परन्तु आज केवल 50 प्रतिशत हिन्दू ही उपमहाद्वीप में शेष हैं। उन्होने हिन्दूओं से संगठित होने का आह्मन किया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती से हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप के जिला कार्याअध्यक्ष कौशिक प्रामाणिक ने किया। कार्यक्रम में विहिप के विभाग मंत्री धीरेश्वर वर्मा,जिला मंत्री अभिषेक सिंह ,विद्यार्थी प्रमुख शिवम मित्रा, जिला प्रचारक अम्बेश, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गुप्ता ,सहकारी बैंक सभापति धर्मेन्द्र सिंह टिल्लू ,उपमहापौर सुधीर श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष अजीत , गौरव गुप्ता, वेदान्त मौर्या ,उपेन्द्र दूबे ,रवि गुप्ता ,प्रकाश गुप्ता ,वारेन घोष ,आलोक श्रीवास्तव ,मन्टू निषाद ,रामजी मिश्रा ,राजकुमार मौर्या ,मुकेश यादव ,रूपेश मौर्या ,राधेश्याम त्यागी आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  अयोध्या सनातन धर्म की आधारभूमि : सीएम योगी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya