-पुलिस की तत्परता व महिला श्रद्धालु की मदद से मिला वापस
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करने आई एक महिला श्रद्धालु का खोया हुआ झुमका पुलिस की तत्परता और एक महिला श्रद्धालु की मदद से वापस मिल गया। झुमका मिलने पर महिला ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल 2026 को विनीता कुमारी, पत्नी हिमांशु तिवारी, निवासी बीकापुर अयोध्या अपने परिवार के साथ हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। दर्शन के दौरान उनके एक कान का झुमका, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है, मंदिर परिसर में कहीं गिर गया। दर्शन करते समय उन्हें इसका पता नहीं चला।
जब वे दर्शन के बाद निकास द्वार के पास पहुंचीं, तब उन्हें झुमका गायब होने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने तत्काल हनुमानगढ़ी चौकी इंचार्ज नरेश सिंह को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ने सक्रियता दिखाते हुए अपनी टीम को मंदिर परिसर में खोजबीन के लिए लगाया। टीम की महिला कांस्टेबल रीना और वहां मौजूद एक महिला श्रद्धालु के सहयोग से झुमका खोज लिया गया और सुरक्षित रूप से विनीता कुमारी को सौंप दिया गया।