in

रात्रि चौपाल के दौरान विधायक ने कोटेदार को निलंबित करने का दिया निर्देश

लापरवाह अधिकारी किसी भी कीमत नहीं जायेंगे बक्शे : वेद प्रकाश गुप्ता

अयोध्या। पूरा विकासखण्ड के मक्खापुर में रात्रि चौपाल के दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने रानोपाली के कोटेदार को निलम्बित करने का निर्देश दिया। कोटेदार के खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा लोगो ने तीन माह से राशन न देने की शिकायत चौपाल के दौरान की। शिकायतों में राशन, बिजली व स्थास्थ्य विभाग से सम्बंधित समस्याओं का निराकरण भी किया गया। चौपाल के बाद उन्होने रात्रि प्रवास भी किया।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि जनप्रतिनिधि अब जनता की चौखट पर जाकर समस्याएं सुनेंगे। जनशिकायतों को लेकर अगर अधिकारी लापरवाही बरतेंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कारवाई की जायेगी। भाजपा के लिए जनता और उनसे जुड़ी समस्याएं महत्वपूर्ण है। गरीबों के हितों की हर हाल में रक्षा की जायेगी। भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्त पर कार्य करती है। उन्होने आयुष्मान भारत के 37 कार्ड का वितरण किया। 80 लाभार्थियों को उनके आवास पर कार्ड पहुंचाया जायेगा। जिला प्रभारी शेष नारायन मिश्र ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया गया है। गरीबों के कल्याण हेतु सरकार ने कई योजनाओ की शुरुवात की है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरभजन गौड़, लक्ष्मण वर्मा, संजय गुप्ता, अनुराग त्रिपाठी, दीपक पाण्डेय, बाबूराम यादव, श्याम प्रकाश प्रजापति, अशोक वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, सतीश चन्द्र शर्मा, मेवालाल प्रजापति, अरविंद वर्मा सहित पूरा के खण्ड विकास अधिकारी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  भारतीय सेना से प्रेरित होकर देश की रक्षा का ले संकल्पः प्रो. प्रतिभा गोयल

What do you think?

Written by Next Khabar Team

भाजपा ने नंदीग्राम मंदिर से निकाली कमल संदेश पदयात्रा

सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल