उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से अलंकृत हुए डॉ मनदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मनोजागरूकता शोध लेखन व मनोपरामर्श दक्षता बनी अलंकरण का आधार

 

अयोध्या। जिला चिकित्सालय के किशोर व युवा मनोपरामर्शदाता डॉ आलोक मनदर्शन को प्रतिष्ठित डिजिटल मेडिकल परामर्श सेवा प्रदाता संस्था लाइब्रेट ने उत्कृष्ट योगदान प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया है। डॉ आलोक मनदर्शन द्वारा किये जा रहे सतत जनहित मनोस्वास्थ्य सेवा व मानवीय संवेदना को सर्वोपरि रखते हुए इन्नोवेटिव ऑनलाइन साइकोथेरेपी के माध्यम से युवाओं के मनोपुनर्वास में उत्कृष्ट योगदान के लिये यह अलंकरण प्रदान किया गया है।

डॉ मनदर्शन ने इस प्रशस्ति को जनहित मनोपरामर्श व मनोस्वास्थ्य जागरुकता के अभिनव प्रयासों के अभिवर्धन के लिये एक मील का पत्थर बताया और कहा कि यह उपलब्धि आगे और भी चुनौती स्तम्भों को पार करने में प्रेरणादायीं स्तम्भ साबित होगी।

इसे भी पढ़े  पीएनजी ज्वेलर्स की 194 वर्षों की विरासत अब रामनगरीअयोध्या में
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya