सर्वसम्मति से डॉ. घनश्याम बने एसएसवी के पीटीए अध्यक्ष

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। एसएसवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष जयसराज वर्मा ने की। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से डॉ. धनश्याम यादव को अध्यक्ष और राज श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके पश्चात अध्यक्ष ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। इसके पहले बैठक में पिछली कार्यकारिणी की पुष्टि के साथ ही विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। नए सत्र की कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। प्र

धानाचार्य डॉ. मणिशंकर तिवारी ने सभी को शिक्षक विभाग संघ की ओर से लिए गए निर्णय से अवगत कराया। उन्होंने प्राप्त शुल्क सहित आय व्यय प्रस्तुत किया। जिसे सदन ने अपनी स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ.तिवारी ने कहा कि विद्यालय के उन्नयन के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं तो शैक्षिक माहौल को बनाए रखने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है।

बैठक को अभिभावक राहुल श्रीवास्तव, सरला जायसवाल, आरती यादव, साधना साहू, सरोज, धर्मेंद्र जायसवाल सहित शिक्षक देवेंद्र मिश्र, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, वारिज नयन शर्मा, नंदकिशोर उपाध्याय ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से शिक्षक अभिभावक संघ के पूर्व अध्यक्ष और विशेष आमंत्रित सदस्य रमाकांत पाण्डेय, रामनेग गौतम, उप प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार त्रिपाठी सहित 300 से अधिक अभिभावक और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya