सड़क के बगैर गांवों का विकास संभव नहीं : वेद गुप्ता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अयोध्या विधायक ने 335.38 लाख की 43 सड़कों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

अयोध्या। सड़क के बगैर गांवों का विकास संभव नहीं है। गांवों में सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार संकल्पित है। यह बातें अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने गुरुवार को ग्रामोदय महाविद्यालय रामपुर सरधा में आयोजित 335.38 लाख की 43 सड़कों के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह के दौरान कही।

उन्होंने कहा समाज के कमजोर लोगों के लिए तमाम सरकारी योजनाएं लागू हैं जिसका लाभ गरीब व असहाय व्यक्तियों को मिल रहा है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, हर घर पानी, बिजली सहित तमाम योजनाएं लोगों के कल्याण के लिए लागू है। नगर विधायक के द्वारा विधायक निधि से 15 सड़कें जिसकी लागत 127.36 लाख व पूर्वांचल निधि से 10 सड़कों जिसकी लागत 83.5 लाख से निर्मित सड़कों का लोकार्पण किया। विधायक निधि से निर्मित होने वाली 18 सड़कों जिसकी लागत 124.58 है का शिलान्यास भी किया।

इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह, जिपंस देवता प्रसाद पटेल, प्रधान संघ के अभिषेक सूर्यवंशी अंकुर, दिनेश कुमार मिश्रा, नंदकुमार सिंह, राजेश पाठक, दीपक सिंह गब्बर, बाबूराम यादव समेत क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण व आंगनबाड़ी चयन के कार्यो को प्राथमिकता पर पूर्ण किये जाने के दिये गये निर्देश
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya