कुएं में मिला युवक का शव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– सांड से फसल की रखवाली करने खेत गया था युवक

मिल्कीपुर। खंडासा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेतों के बीच स्थित कुएं में मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची खंडासा पुलिस ने युवक का शव कुएं से बाहर निकलवा कर पंचायत नामा कराने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर निवासी चुन्नीलाल पुत्र रामदास उम्र करीब 32 वर्ष बीते शनिवार को शाम के घर से सांड से फसल की रखवाली करने अपने खेत गया था। खेत से देर रात तक युवक अपने घर वापस नहीं लौटा तो परिवारी जनों ने काफी खोजबीन की तो कहीं पता नहीं चल सका रविवार को सुबह उसका खेतों के बीच स्थित कुएं में मिला शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने युवक का शव कुएं से बाहर निकलवाया और घटना की छानबीन में जुट गए।

थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की संदिग्ध मौत के रहस्य का पर्दा उठ सकेगा।

इसे भी पढ़े  साहब! बरसात आने वाली है... नाला साफ करवाईए, नहीं तो घरों में घुसेगा गंदा पानी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya