पेड़ के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया

सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सत्तीचौरा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग हाजीपुर के दक्षिण पटरी पर लगभग 45 वर्षीय महिला का शव मिला। घटना की सूचना पर पहुचे चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। पुलिस की कोशिश के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार उक्त महिला मंद बुद्धि की होने के कारण प्रायः आसपास घूमती हुई देखे जाने की बात कह रहे हैं। इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला की पहचान तथा मौत के कारण की छानबीन की जा रही है।

इसे भी पढ़े  चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों में पारदर्शिता व गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya