in

हैरिंग्टनगंज प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार यादव का निधन

-चुनाव ड्यूटी के बाद हुए थे बीमार

मिल्कीपुर । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई हैरिंगटनगंज के अध्यक्ष विजय कुमार यादव का असामयिक निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही समूचे क्षेत्र सहित शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। बताते चलें कि बीते 15 अप्रैल को संपन्न हुए पंचायत चुनाव के तहत उपरोक्त शिक्षक विजय कुमार यादव चुनाव ड्यूटी में गए थे। जहां से वापस लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें बुखार एवं सीने में जकड़न महसूस हुई थी।

इसके अलावां वह पहले से ही शुगर एवं हार्ट के गंभीर रोगी थे। जिसका इलाज करा रहे थे। हालत गंभीर होने के बाद उनके पुत्र एवं दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष धर्मपाल यादव ने उन्हें हैरिंग्टनगंज स्थित एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। जहां बीते बुधवार की देर रात उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।

विजय कुमार यादव प्राथमिक विद्यालय पूरे पासिन में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई और शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। उनके निधन से शिक्षक जगत में अपूर्णनीय क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से मिल्कीपुर ब्लाक अध्यक्ष मुकेेश प्रताप सिंह, मंत्री भगवती प्रसाद यादव, शिक्षक नेता बीरेंद्र दूबे, संतोष यादव, राधेश्याम यादव सहित सैकड़ों लोगों ने दुख व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़े  सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र गंभीर

What do you think?

Written by Next Khabar Team

अयोध्या श्मशान घाट की तस्वीरें देख नम हुई आंखें

पेड़ के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव