अयोध्या। फैजाबाद-अकबरपुर राजमार्ग पर शनिवार की दूसरी पहर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद कार के चारों पहिए ऊपर को हो गए। दुर्घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार एक महिला समेत दो लोगों को उपचार के लिए भिजवाया गया है। बताया गया कि जनपद के महाराजगंज थाना के पुलिस चौकी पूरा बाजार क्षेत्र अंतर्गत शहीद बाबा ग्राम मडना के पास एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में कार चालक राम जन्म सिंह की मौत हो गई,जबकि कार सवार एक महिला समेत 2 लोग घायल हो गए। मामले की खबर पर पूरा बाजार पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की कार्रवाई की जा रही है।
114
previous post