देश के लिए संविधान और वृक्ष दोनो हैं महत्वपूर्ण : बसंत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

साकेत महाविद्यालय में मना संविधान दिवस

अयोध्या। का0सु0 साकेत महाविद्यालय अयोध्या कर्मचारी परिषद द्वारा भारत संविधान दिवस मनाया गया। संविधान दिवस पर एक दूसरे को बधाइयाँ दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 अजय मोहन श्रीवास्तव, प्राचार्य, विशिष्टि अतिथि डॉ0 एस0पी0 सिहं नियन्ता, विशिष्ट अशोक कुमार श्रीवास्तव ‘एडवोकेट’, अध्यक्षता आेंकार नाथ शुक्ल, अध्यक्ष, उ0प्र0 कर्मचारी परिषद ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ0 अजय मोहन श्रीवास्तव को भारत संविधान किताब आयोजक बसंत राम अध्यक्ष, कर्मचारी परिषद सहित परिषद के पदाधिकारियों ने सप्रेम भेट प्रदान किया। प्राचार्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत का संविधान सर्वोपरि है। हम भारतियों को अपने संविधान के दायरे में कार्य करना चाहिए तथा संविधान के बारे में अवगत कराया। इसी क्रम में आये अतिथियों ने भी संविधान के बारे में कई अन्य बातें बतायीं। कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष ने भी कहा कि भारत संविधान और वृक्ष, देश और जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। हर मानव को संविधान के दायरे में कार्य करना चाहिए और जीवन के लिए सभी को एक वृक्ष लगाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी सुरक्षित और स्वस्थ रहे। कार्यक्रम के उपरान्त प्राचार्य डॉ0 अजय मोहन श्रीवास्तव, कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष बसंतराम तथा माँ शान्ति सेवा फाउण्डेशन फैजाबाद के सहयोग से एवं परिषद के पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण करके संविधान दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे डॉ0 जगदीश प्रसाद वर्मा, डॉ0 सूरज प्रसाद, डॉ0 अखिलेश कुमार, अंजू रावत, डॉ0 प्ररेश पाण्डेय, परिषद पदाधिकारी इन्द्रजीत, अखिलेश कुमार गौड़, अनूप सिन्हा, राकेश श्रीवास्तव व राजीव पाण्डेय, हरीश श्रीवास्तव, सालिकराम तिवारी, राकेश यादव, माँ शान्ति सेवा फाउण्डेशन के पदाधिकारी प्रदीप कुमार, श्रीमती नेहा कुमारी, श्रीमती मीना देवी, श्रीमती प्रतिमा कुमारी एवं डॉ0 अभिषेक दत्त त्रिपाठी, डॉ0 सुरेन्द्र जायसवाल, अंकित सिंह, इन्दू मिश्रा, डॉ0 ए0के0 मिश्रा, धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya