सुप्रीम फैसले को कांग्रेसियों ने बताया नफरत पर मोहब्बत की जीत

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-एक दूसरे को मिठाई खिला जताया हर्ष

अयोध्या। मानहानि के मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से राहुल गांधी की सजा पर रोक के फैसले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने इस सुप्रीम फैसले को नवभारत पर मोहब्बत की जीत करार दिया है।
सुप्रीम कोर्ट की ओर से राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने का समाचार मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पहुंच गए और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कहा कि राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाकर सुप्रीम कोर्ट ने न्याय के भरोसे को और मजबूत किया है। राहुल की लोकप्रियता से बौखलाई भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपनाए जाने सभी हथकंडे का जवाब देश की न्यायपालिका और सम्मानित जनता देगी।

जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव व महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने फैसले को नफरत पर मोहब्बत की जीत करार देते हुए कहा कि राहुल गांधी जन नेता है। भाजपा के किसी षडयंत्र से कांग्रेस और राहुल झुकने व डरने वाली नहीं है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास शर्मा, राम अवध, अशोक कनौजिया, शीतला पाठक, रामेंद्र त्रिपाठी, अनिल तिवारी, चंचल सोनकर, रोहित यादव, वीरेंद्र सैनी, मदनलाल आदि मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़े  महफिल में शायरों ने मौला अली की शान में पढ़े कसीदे

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya