कांग्रेससियों ने टेढ़ी बाजार चौराहे पर किया प्रदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-राम मंदिर चढ़ावा चोरी के दोषियों की गिरफ्तारी की किया मांग

अयोध्या। टेढ़ी बाजार चौराहे से श्रीराम मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर प्रशासन की तमाम पाबंदियों के बावजूद महानगर कांग्रेस कमेटी ने महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम के नेतृत्व में टेढ़ी बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन की तमाम पाबंदियों के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए और दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करो के जोरदार नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आस्था के केंद्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इन घटनाओं में शामिल दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस अवसर पर एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामसागर रावत, महिला अध्यक्ष रेनू राय, महिला अध्यक्ष नाजिश फातिमासेवा दल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, महानगर महासचिव राकेश तिवारी, फिरोज अंसारी, रामेंद्र मोहन मिश्रा, विकास मिश्रा, मोहम्मद चांद, कल्लू शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर, पूर्व सांसद आलिया जुबेरी, महिला महानगर अध्यक्ष फातिमा, विजय श्रीवास्तव, विशाल दुबे, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, धीरेंद्र प्रताप सिंह बबलू,एनएसयूआई अध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता, सतीश सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और हमारे सम्मानित नेताओं की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक है यह सरकार मंदिर से जुड़ी घटनाओं की सत्यता को छुपाना चाहती है इसीलिए विपक्ष को मंदिर में घुसने नहीं देना चाहती।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya