संपूर्ण समाधान दिवस : जिलाधिकारी ने बीकापुर तहसील में सुनीं जनसमस्याएं

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जन्म प्रमाण पत्र समय से जारी न करने पर ग्राम सचिव का जिलाधिकारी ने वेतन रोकने का दिया निर्देश

अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील बीकापुर में जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर भी उपस्थित रहे।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सड़क, सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, पेंशन, चकमार्ग, भूमि विवाद सहित विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उसका नियमानुसार निस्तारण किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

जनपद की पांचों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल *733 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 70 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।

तहसीलवार प्राप्त शिकायतें एवं मौके पर निस्तारण

-बीकापुर: 255 शिकायतें प्राप्त, 32 का मौके पर निस्तारण।
– सदर: 79 शिकायतें प्राप्त, 2 का मौके पर निस्तारण।
– सोहावल: 126 शिकायतें प्राप्त, 11 का मौके पर निस्तारण।
– मिल्कीपुर: 185 शिकायतें प्राप्त, 10 का मौके पर निस्तारण।
– रुदौली: 88 शिकायतें प्राप्त, 15 का मौके पर निस्तारण।

धारा-24 के प्रकरण में लापरवाही पर राजस्व निरीक्षक से भी स्पष्टीकरण तलब

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील बीकापुर में जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। जन्म प्रमाण पत्र समय से जारी न किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने संबंधित ग्राम सचिव श्री संदीप वर्मा का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं, धारा-24 के प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई न किए जाने पर राजस्व निरीक्षक श्री प्रेम प्रकाश से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़े  ‘सीइंग इक्वली’ पुस्तक का लोकार्पण, धर्म में समानता और समरसता पर मंथन

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आमजन को निर्धारित समयसीमा में सेवाएं उपलब्ध कराना अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya