कामेडी व मेमेक्री कलाकार वीआईपी ने मचाया धमाल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या महोत्सव शबाब पर‚ दर्शकों की उमड़ी भीड़

अयोध्या। राजकीय इण्टर कालेज प्रांगण में अयोध्या महोत्सव की धूम पूरे जनपद में चर्चा का केन्द्र बनी हुई है। गांवों एवं शहरों से उमड़ी भीड़ ने राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों का उत्साहवर्धन करना तथा उनको देखने व सुनने का आनन्द अयोध्या महोत्सव में खूब उठा रही है। अयोध्या महोत्सव 2019 अपने पूरे शबाब पर चल रहा है।
अयोध्या महोत्सव 2019 का प्रथम सत्र का उद्घाटन सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजा वर्मा, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, प्रदेश के महामंत्री हरगोविन्द सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान सिंह, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, अयोध्या महोत्सव समिति के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव, लोकसभा प्रभारी शिवनायक वर्मा, रणवीर सिंह, आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजा वर्मा को अयोध्या महोत्सव समिति अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया तथा इनका स्वागत गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, अभिषेक मिश्रा, आदित्य नारायण मिश्रा, आदि ने किया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में अवधी एवं लोकगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उसके बाद अयोध्या आइडियल कार्यक्रम में जनपदीय प्रतिभायें नृत्य एवं गायन के माध्यम से अयोध्या महोत्सव के विशाल सांस्कृतिक मंच पर बिखेरी गयी। जिसमें आये हुये अपार समूह ने करतल ध्वनि में सबका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अयोध्या आइडियल प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लोगों की भीड़ झूला क्षेत्र, कला गांव, तथा स्टालों पर खरीदारी एवं अवधी एवं पाश्चात्य पकवानों के स्वाद का आनन्द अपने परिवार सहित नजर आ रही थी। इस अवसर पर प्रशासन अपनी मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था देख रहा था।
द्वितीय सत्र का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन बीकापुर विधायक श्रीमती शोभा सिंह चौहान, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अमित सिंह, आदित्य नारायण मिश्रा, अयोध्या महोत्सव समिति के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश, महासचिव चन्द्र प्रकाश गुप्ता, आकाश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, उपाध्यक्ष अमल गुप्ता, उपाध्यक्ष विष्णु प्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, रमेश सिंह, मुन्ना सिंह ने किया। सांस्कृतिक सन्ध्या में अयोध्या महोत्सव के विशाल मंच पर फरवाही नृत्य, विजय यादव तथा साथी कलाकार के संयोजन से किया गया। जिसको देखकर आयी हुई अपार जनसमूह ने उत्साहित होकर करतल ध्वनि में ताली बजाकर स्वागत किया। तत्पश्चात मुम्बई बालीवुड से आये हुये मिमिक्री एवं कामेडी के विश्व प्रसिद्ध कलाकार वी0आई0पी0 ने अपनी हास्य प्रतिभा से चाहे वह फिल्मी अभिनेता शाहरूख खान, सुनील सेट्ठी, नाना पाटेकर, कादर खान, आदि की मिमिक्री उनके प्रसिद्ध डायलाग को बोलकर की या देशभक्ति पर आधारित बार्डर फिल्म का साउण्ड इफेक्ट निकालकर या देशभक्ति के गीत ऐ वतन ऐ वतन…………. को उसी धुन पर सुनाकर आये हुई अपार जनसमूह को आश्चर्य चकित कर दिया। तत्पश्चात बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री लालू प्रसाद यादव की आकर्षक वेशभूषा को धारण करके उनकी शैली को दिखाते हुए लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्तियों सहित राजनीति जगत के तमाम नेतागण, अयोध्या महोत्सव के विशाल पण्डाल में उपस्थित रहे तथा शासन प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्रदान हुआ।
इस अवसर पर अयोध्या महोत्सव समिति के सचिव नाहिद, उपाध्यक्ष जयशंकर श्रीवास्तव, विष्णु प्रकाश, डा0 गोपाल नन्दन, गिरीश कुमार, राघवेन्द्र कुमार, जयांश श्रीवास्तव, विवेक पाण्डेय, राजेश गौड़, बृजमोहन तिवारी, अरूण द्विवेदी, अंकित सिंह, मोहित यादव, मोहित मिश्रा, रेणुका श्रीवास्वत, रागिनी सिंह, कल्पना वर्मा, राजकुमार, संदीप तिवारी आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  विदेशी पर्यटकों के पहचान पत्र का विवरण भी होम स्टे के संचालको को रखने के लिए निर्देश

अयोध्या महोत्सव में आज होगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

अयोध्या। राजकीय इण्टर कालेज के विशाल प्रांगण में अयोध्या महोत्सव के विशाल सांस्कृतिक मंच पर सांध्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयेजन किया गया है। जिसमें देश विदेश में प्रसिद्ध गीत का डा0 विष्णु सक्सेना, दिनेश बावरा, सरदार प्रताप फौजदार, आजाद शत्रु, रश्मि शाक्य, मानसी द्विवेदी, सुफलता त्रिपाठी, रामकिशोर तिवारी, शिव कुमार व्यास, पद्म कान्त शर्मा, नीर गोरखपुरी, स्वदेश रश्मि को विशेष तौर पर को आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का संयोजन अयोध्या के शसक्त हस्ताक्षर पंकज श्रीवास्तव के सानिध्य में हो रहा है। इस अवसर पर शहर के तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी अयोध्या महोत्सव समिति के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव ने दी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya