सहादतगंजओवरब्रिज पर दो बाइकों में भिड़ंत, तीन घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंट थाना के सहादतगंज पुलिस चौकी के पास ओवरब्रिज पर दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य दो घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के बलखड़ा निवासी राजकरण (35) पुत्र भवानी, राजेश (45) पुत्र रत्न और पवन (18) पुत्र परशुराम बाइक से अयोध्या मेला देखने आ रहे थे। इसी दौरान सहादतगंज ओवरब्रिज पर उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई, जिससे तीनों घायल हो गए।

हादसे के बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को दोपहर 2:40 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. नवनीत तिवारी ने राजकरण की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि अन्य दो घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्रवाई और जांच पड़ताल के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया है।

विवाद के अलग अलग मामलों में नौ गिरफ्तार,शांति भंग में चालान

अयोध्या। जनपद की शहर सर्किल पुलिस ने विवाद के अलग अलग मामलों में महिलाओं समेत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी का शांति भंग में चालान किया है।

क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि अलग अलग विवाद की सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने कुंजा इस्माइलगंज निवासी 22 वर्षीय राजन सोनकर पुत्र हनुमान सोनकर और जनौरा पक्का तालाब निवासी 26 वर्षीय अमरनाथ यादव पुत्र हृदयराम यादव को पकड़ा हैं। इन दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण और उपचार कराया है तथा दोनों के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इनका शांति भंग में चालान किया है।

इसे भी पढ़े  जिलाधिकारी ने रीछ घाट और कामाख्या धाम स्थित मूर्ति विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण

वहीं दो परिवारों के बीच आपसी विवाद और मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद और मारपीट में शामिल महिला पुरुष समेत कुल सात लोगों को हिरासत में लिया है। कैंट पुलिस ने हिरासत में लिए गए 28 वर्षीय मनीषा पुत्री आशाराम, 35 वर्षीय अनीता पुत्री आशाराम, 55 वर्षीय ऊषा देवी पत्नी आशाराम, 36 वर्षीय भरतलाल पुत्र आशाराम तथा भरतलाल की 33 वर्षीय पत्नी जानकलली और दूसरे पक्ष से 42 वर्षीय सुनीता पत्नी स्व चंदर व 19 वर्षीय शगुन पुत्री स्व चंदर के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई की है। सभी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा शांति भंग में चालान किया है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya