in ,

सीएम योगी ने रामलला व हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन

-जन्मभूमि परिसर का भ्रमण कर मन्दिर निर्माण का किया अवलोकन


अयोध्या। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। यहां पहुंचने पर सबसे पहले रामकथा पार्क पर उनका स्वागत किया गया। यहां से वह सीधे हनुमानगढ़ी मंदिर गए और संकटमोचन हनुमान के चरणों में शीश झुकाया। उसके बादे मुख्यमंत्री सीधे रामलला का दर्शन करने पहुंचे। यहां भी मुख्यमंत्री ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पूजा-अर्चना की।

शारदीय नवरात्रि के सप्तमी तिथि पर अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम श्रीराम जन्मभूमि परिसर का अवलोकन किया। यहां उन्होंने श्रमिकों का हालचाल जाना। इसके बाद वे जन्मभूमि कार्यों की प्रगति से रूबरू हुए। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  रामनगरी अयोध्या में लोढ़ा ग्रुप और किसानों में ठनी

What do you think?

Written by Next Khabar Team

रामरथ पर सवार होकर अब सरयू नदी में करें सफर

अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी बनाने के लिए सभी अधिकारी पूरी क्षमता से करें काम : सीएम योगी