अयोध्या। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मंगलवार को मां सरयू के तटों व सीढ़ियों की जीवन संरक्षण समिति अयोध्या के सभी पदाधिकारियों द्वारा सफाई अभियान चलाकर सफाई की गई। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष स्मृति शरण महाराज ने बताया कि महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राम नगरी के भगवदाचार्य स्मारक सदन व सरयू नदी के तटों व सीढ़ियों की सामूहिक रूप से पूर्ण सफाई किया गया।इस दौरान आम जनमानस को भी राम नगरी की साफ सफाई के प्रति जागरुक किया गया एवं पर्यावरण सुरक्षा, पर्यावरण जागरुकता से लोगों को अवगत भी कराया गया। उन्होंने बताया कि स्वछता से ही आदमी निरोग रहता है। इस दौरान डॉ राघवेंद्र शरण, शियाबल्लभ शरण, परमानन्द शरण, अतुल कृष्ण शास्त्री, राज मंगल, विवेक शर्मा, बलराम शरण सच्चिदानंद, शिवराम, प्रेम मूर्ति व सुलभ शास्वत सहित अन्य पदाधिकारीगण शामिल रहे।
गांधी जयंती पर सरयू तट पर चलाया सफाई अभियान
2