in

पीएम के स्वच्छता अभियान पर लगा रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

वेतन के लिए सफाई कर्मियों का धरना, तहसीलदार की नहीं सुनी बात

गोसाईगंज अयोध्या। वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर दो दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे नगर पंचायत सफाई 39 कर्मचारियों की वजह से नगर में पूरी तरह से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नगर वासियों व राहगीरों द्वारा नगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर देखने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान पर प्रश्न चिह्न लगाना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों के धरने के दूसरे दिन  नगर पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र कसौधन सभासद प्रशांत गुप्ता ध्रुव भोजवाल सफाई कर्मचारियों से मिलने पहुंचे। जिन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। 3:00 बजे पहुंचे तहसीलदार मनोज सिंह सफाई कर्मचारियों से वार्ता किया और उन्हें दो माह का वेतन 4 से 5 दिन के अंदर वेतन दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी सफाई कर्मचारी नहीं माने। कर्मचारियों ने कहा जब तक उन्हें वेतन नहीं मिलता वे अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे। कर्मचारियों ने धरने के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारी मंटु मुनव्वर अली अनवरी बुलबुल निशा सफाई नायक कृष्ण कुमार सिंह आदि ने बताया कि कुल 39 कर्मचारियों का दो माह से वेतन नहीं मिला है। जिससे उन्हें अपने बच्चों का पालन-पोषण करना भी मुश्किल हो रहा है। समय पर फीस नहीं दिया जाने के कारण स्कूलों से उनके बच्चों को निकाल दिया जाता  है। पत्रकारों के सामने अपनी बात बताते हुए कई कर्मचारियों की आंखें में आंसू तक निकल आए, लेकिन मौके पर मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद सफाई कर्मचारियों को संतुष्ट नहीं पाए। वही नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र कसौधन ने कहा की सफाई कर्मचारियों के वेतन के लिए हमने जिला अधिकारी अयोध्या से मांग किया है। वही नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र ने बताया कि अगर हमारे हस्ताक्षर से पैसा निकल जाए तो मैं इन्हें आज ही दे देता। लेकिन या काम अधिशासी अधिकारी के ना रहने की वजह से हो रहा है। इनके वेतन के लिए लिए हमने 8 जनवरी तथा 9 जनवरी को भी लिखित पत्र जिलाधिकारी को भेजा है। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल की वजह से नगर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लग रहा है। इससे नगर पंचायत की स्वच्छता मिशन अभियान धूमिल हो रही हैं।

What do you think?

Written by Next Khabar Team

जयपुरिया स्कूल को मिला बेस्ट सिटी वाइज़ अवार्ड

आंगनवाडी कार्यकत्रियो व सहायिकाओ ने दिया धरना