चुनावी फतह के लिये सपा-बसपा व रालोद ने बनाई रणनीति

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। लोकसभा का किला फतह करने के लिये सपा-बसपा व रालोद ने रणनीति बनायी। शहीद भवन में सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव, बसपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप आनन्द व रालोद जिलाध्यक्ष रामसिंह पटेल ने बैठक कर रणनीति तैयार की व विधान सभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाले सपा-बसपा व रालोद के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन पर चर्चा की गयी। सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जायेगी जिसके लिये बैठकों का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के कमजोर बूथों पर भी पार्टी ने रणनीति बनायी है। बसपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप आनन्द व रालोद जिलाध्यक्ष रामसिंह पटेल ने कहा कि विधान सभाओं में आयोजित सम्मेलनों में सपा-बसपा व रालोद के नेता व कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी। दोनों दलों के जिलाध्यक्षों ने इसके लिये अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप रखी है। पार्टी प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि गठबन्धन के प्रत्याशी आनन्दसेन यादव को विजयी दिलाने के लिये पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन, साइकिल यात्रा व डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान का कार्यक्रम बनाया है। 04 अप्रैल को बीकापुर विधान सभा, 06 अप्रैल को मिल्कीपुर व 07 अप्रैल को रूदौली विधान सभा में सम्मेलन होगा व केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन फैजाबाद लोकसभा चुनाव के प्रभारी व पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि सपा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर राईन, बसपा महानगर अध्यक्ष जुनेद राईन व रालोद के महानगर अध्यक्ष अरविन्द सिंह महन्थ संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं के साथ 05 अप्रैल से महानगर के सभी साठों वार्ड़ों में डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान का शुभारम्भ सहादतगंज वार्ड से करेंगे। विधान सभावार सेक्टर स्तर पर अयोध्या विधान सभा के सरेठी गाॅंव से जनसम्पर्क अभियान की शुरूआत गठबन्धन के प्रत्याशी आनन्दसेन यादव 03 अप्रैल बुधवार से करेंगे। उन्होंने बताया कि विधान सभावार जनसम्पर्क अभियान को शुरू करने के लिये अयोध्या विधान सभा अध्यक्ष शिवबरन यादव पप्पू, बसपा अध्यक्ष राजभवन, मिल्कीपुर अध्यक्ष डाॅ0 वेद प्रकाश यादव, बसपा अध्यक्ष जंग बहादुर यादव, रूदौली अध्यक्ष छोटेलाल यादव, बसपा अध्यक्ष हिम्मत सिंह, बीकापुर अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, बसपा अध्यक्ष अरूण भारती व दरियाबाद अध्यक्ष रम्मी चैधरी व बसपा अध्यक्ष के0के0 रावत और लोक सभा क्षेत्र के पाॅंचों विधान सभाओं के प्रभारियों को निर्देश जारी किये गये हैं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya