in ,

पांच हजार घूस लेते चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार

-अमल दरामद के लिए मांगी थी रकम, पीड़ित ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन को दी थी शिकायत

अयोध्या। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने शुक्रवार की दोपहर बाद कलेक्ट्रेट परिसर से सहायक चकबंदी मिल्कीपुर में तैनात चकबंदी लेखपाल को एक किसान से 5 हजार रूपये सुविधा शुल्क लेते गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चकबंदी लेखपाल के खिलाफ कैंट थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक राय साहेब द्विवेदी ने बताया कि 19 दिसंबर को रघुवंश मणि त्रिपाठी ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन विभाग में लिखित शिकायत दी थी कि कलेक्ट्रेट स्थित सहायक चकबंदी कार्यालय मिल्कीपुर में तैनात लेखपाल राम नारायण की ओर से मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र स्थित मलेथू बुजुर्ग के चक संख्या 84 में अमल दरामद दर्ज करने के लिये पांच हजार रुपये सुविधा शुल्क माँगा जा रहा है। संगठन की ओर से जिला प्रशासन से गवाह की मांग की गई और योजना बनाकर केमिकल लगा नोट शिकायतकर्ता को दिया गया।

चकबंदी लेखपाल को रंगे हाथ घूस लेते हुए पकड़ा गया है और कैंट थाने में उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पकड़ा गया लेखपाल अम्बेडकर नगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित नगपुर का निवासी है।

इसे भी पढ़े  तुलसी स्मारक भवन का 19 करोड़ की लागत से किया जा रहा जीर्णोद्धार

What do you think?

Written by Next Khabar Team

हुक्का बार में कश लगा रहे चार गिरफ्तार

मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट पर फ्लाइट का हुआ ट्रायल