मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट पर फ्लाइट का हुआ ट्रायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-रनवे पर उतरा एयरफोर्स का विमान

अयोध्या। शुक्रवार को मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट पर  फ्लाइट का ट्रायल हुआ। श्रीराम एयरपोर्ट के रनवे पर दोपहर में एयरफोर्स का एयरक्राफ्ट उतरा। सिविल एविएशन के अधिकारी एयर क्राफ्ट से पहुंचे थे। उन्होंने अयोध्या एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर बैठक की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 दिसंबर को एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।

करीब आधा घंटा एयरपोर्ट पर रुकने के बाद अधिकारीगण वापस हो गए। एयरपोर्ट के महाप्रबंधक परियोजना राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि आज फ्लाइट का ट्रायल हुआ है। इस मौके पर मंडलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार समेत जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  मिशन शक्ति के तहत जोन के 12 मामलों में दिलायी दोषियों को सजा

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya