हुक्का बार में कश लगा रहे चार गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कैंट थाना पुलिस ने रेस्टोरेंट में हुक्का का कश लगा रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कैंट थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि नियावा चौराहे के पास स्थित डाकक्लाउड रेस्टोरेंट में अवैध हुक्काबार संचालित किया जा रहा था। जानकारी पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर रेटोरेन्ट में चार लोगों को हुक्का में हानिकारक पेय पदार्थ मिलाकर खुद पीते और दूसरों को पिलाते पकड़ा है।

पकडे गए लोगों ने अपना नाम-पता कैंट थाना क्षेत्र के नया पुरवा निवासी रजत सोनकर उर्फ कुनाल व नीलांश सोनकर, रेतिया निवासी रमन निषाद और नगर कोतवाली के राठ हवेली निवासी करन प्रजापति बताया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी के खिलाफ पुलिस ने सिगरेट और तम्बाकू उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज करवा चालान किया है।

इसे भी पढ़े  रामपथ से जुड़ी 27 गलियों का निर्माण कार्य पूरा: गिरीशपति त्रिपाठी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya