जम्मू कश्मीर राज्य पुर्नगठन विधेयक पास होने के बाद भाजपा कार्यालय में मना जश्न

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जम्मू कश्मीर राज्य पुर्नगठन विधेयक के लोक सभा में पास होने के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक क्षण की बधाई दी। कार्यकर्ताओं द्वारा लगाये गये भारत माता जय के जयघोष से पूरा पार्टी कार्यालय गूंज उठा। 
भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि अलगाववादियों को एक करारा जवाब मिला है। कश्मीर के पत्थरबाजों का भी अस्तित्व अब समाप्त हो गया। जम्मू कश्मीर से लेकर लद्दाख तक विकास की गंगा बहेगी। यहां हर ओर विकास दिखाई देगा। योजनाओं की श्रखलाओं के माध्यम से सरकार इसे पयर्टन के रुप में अब विकसित कर पायेगी। आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी व देश के लिए शहीद होने वाले सैनिकों की आत्मा काफी प्रसन्न हो रही होगी। हम एक नये भारत में है। जहां सब कुछ मुमकिन है। इस अवसर पर अशोक मिश्रा, राधेश्याम त्यागी, रमेश सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, ब्रजेन्द्र सिंह, विकास सिंह, नलिनी श्रीवास्तव, विजेता जायसवाल, शकुंलता त्रिपाठी, स्मृता तिवारी, पुष्पा सिंह, उमा दूबे, प्रमोद मौर्य, रणधीर सिंह डब्लू, आलोक द्विवेदी, डा अंशुमान मित्रा, बुद्धिपाल प्रजापति, रामकुमार सिंह राजू, ओम प्रकाश अंदानी, सुनील यादव, आशा गौड़, शोभनाथ दूबे, रणधीर सिंह डब्बू, यमुनोत्री केसरवानी, निरुपम श्रीवास्तव मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़े  शहीद के बेटे व सोहावल तहसील में लिपिक की दुर्घटना में मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya