कैंसर पीड़ित अधेड़ की नदी में डूबने से मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र के सरयू तट ढेमवा स्नान घाट पर एक अधेड़ युवक ने रविवार की दोपहर बाद नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने निजी स्टीमर व गोताखोर के माध्यम से तलाश शुरू करायी है। अधेड़ की पहचान गोण्डा जनपद के गांव गोलहिया परास निवासी स्वामी नाथ जायसवाल 50 वर्ष के रूप में हुई है।

सुबह अचानक सरयू पार गांव से निकले अधेड़ की खोजबीन करते परिजन खुद ही ढेमवा की ओर आ रहे थे। जिन्होंने पहचान करते हुए बताया कि अधेड़ कैंसर से पीड़ित था। राम मनोहर लोहिया हास्पिटल लखनऊ में इसका 7 जुलाई को आपरेशन होना था। इस बात से कुछ दुःखी था। थाना के उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में युवक की तलाश करायी जा रही है। अभी पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़े  आग का कहर, सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya