बूथ चलो अभियान के समापन में बूथों पर भाजपा नेताओं की रही सहभागिता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। भाजपा के तीन दिवसीय बूथ चलो अभियान के तीसरे दिन सांसद, विधायक, महापौर व जिला पदाधिकारियों ने बूथों पर जाकर कमेटी का सत्यापन किया। वोट बढ़ाये तथा नये सदस्य बनाये। केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा योजनाओं की जानकारी दी।
सासंद लल्लू सिंह ने सोहावल के रामपुर धौरहरा के 4,5,6,7 बूथ नम्बर पर सम्मलित हुए। यहां उन्होने बूथ कमेटी का सत्यापन करने के साथ 35 नये वोटर बनाने के साथ 28 नये सदस्य बनाये। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिला। जनता में सरकार के कार्यो को लेकर उत्साह का माहौल है। किसानों तथा गरीबों की आय में वृद्धि हुई है। युवाओं में जोश है।
गोसाईगंज विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू मया के रघुनाथपुर बूथ नम्बर 428 में बूथ चलो अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित हुए। यहां उन्होने बूथ कमेटी का सत्यापन किया तथा लोगो को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर बूथ प्रभारी राजकुमार पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, महामंत्री शत्रुहन मोदनवाल मौजूद रहे।
वहीं जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल अयोध्या विधान सभा के भीखापुर बूथ पर, सदस्यता के अवध क्षेत्र के प्रभारी कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू सोहावल के अरथर बूथ पर, भाजपा नेता रमेश सिंह मया क्षेत्र के अमसिन बूथ पर, जिला महामंत्री संजीव सिंह गोसाईगंज के दयालजोत बूथ पर, गोशाईगंज विधानसभा के प्रभारी अभिषेक मिश्रा तारुन क्षेत्र के बूथ संख्या 90 भरहूखाता में आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित हुए। यहां बूथ कमेटी के सत्यापन के साथ नये सदस्य जोड़े गये व वोटरों की संख्या में बढ़ोत्तरी की गयी।
भाजपा नेता इ0 रणवीर सिंह बीकापुर के नंदीग्राम बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित हुए। इं0 रणवीर सिंह ने बूथ कमेटी का सत्यापन किया तथा 18 नये सदस्य बनाये। 32 नये वोटर भी जोड़े। इसके बाद भरतकुंड मंदिर परिसर मंे स्वच्छता अभियान चलाया तथा स्वच्छता हेतु लोगो को प्रेरित भी किया। उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर सत्यापन करना होगा कि कोई भी मताधिकार से वंचित न रह जाये। बूथ पर नये सदस्यों को पार्टी में शामिल कराया जा रहा है। इसअवसर पर ऋषिकेश वर्मा, विनोद पाण्डेय, सत्य प्रकाश दूबे, रामकेदार पाण्डेय, डा रामसजीवन कोरी, अमरनाथ वर्मा इत्यादि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya