फांसी के फंदे से लटकता मिला एडीओ पंचायत की पत्नी का शव

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-मृतका के भाई ने लगाया हत्या का आरोप

बाराबंकी। जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला भीतरी पीरबटावन निवासी विकास खण्ड सूरतगंज के आवास पर रविवार सुबह हड़कम्प मच गया। ज़ब उनकी पत्नी का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ पुलिस ने बरामद किया। मृतका के देवर से मिली सूचना पर पहुँचे मायका पक्ष ने हत्या करके शव को लटकाये जाने की बात कही है। उन्होंने कोतवाली में दी गयी तहरीर में पांच लोगो को दोषी ठहराया है।

जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला भीतरी पीरबटावन निवासी अभय शुक्ला की 32 वर्षीय पत्नी पूजा का शव घर की तीसरी मंजिल पर छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। मृतका के देवर अमित से रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मीतपुर स्थित मायके में भाई विवेक त्रिवेदी को सुबह 10 बजे फांसी लगा कर आत्महत्या की बात बतायी। बड़े भाई राजेश को विवेक से यह सूचना मिलते ही वह परिजनों के साथ बहन की ससुराल पहुंचा। बहन पूजा का शव फांसी पर लटकता देख उसके दुख का ठिकाना ना रहा। मौजूद रही पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

राजेश ने कोतवाली नगर प्रभारी को बहन पूजा को सास माया शुक्ला पत्नी स्व. अम्बिका प्रसाद, देवर अमित शुक्ला पति अभय, नन्दोई प्रदीप कुमार द्विवेदी व ननद गुड़िया द्वारा प्रताड़ित किये जाने शादी के बाद से लगातार दहेज़ की मांग करते हुऐ 50 लाख रूपये और एक इंटरलोकिंग ईट फैक्ट्री की मांग के साथ पूजा को आये दिन पीटे जाने के आरोपों की लिखित तहरीर दी है। पुलिस का कहना है , की विवेचना जारी हैए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही तय की जायेगी।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya