बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित नौ परिवारों को अखिलेश यादव ने दी एक-एक लाख की मदद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित परिवार बुधवार को पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। अखिलेश यादव ने पीड़ित नौ परिवारों को व्यक्तिगत रूप से एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार मनमानी कर रही है और हर व्यवस्था को बुलडोज करने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि कार्रवाई से प्रभावित लोगों को मकान के साथ उचित मुआवजा दिया जाए। अखिलेश यादव ने रोहित यादव पुत्र मुरारी यादव (पूर्व सभासद), सपना रामपाल, प्रीति, हरिराम यादव, पूनम गुप्ता, संजय कुमार झा, राजेंद्र यादव, योगेश कोरी और दया शंकर यादव को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी।

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने अखिलेश यादव का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अयोध्या के पीड़ितों की आवाज उठाई है और उनके दुख-दर्द को अपना समझकर मदद की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में हर वर्ग पीड़ित है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जय सिंह यादव, भदरसा चेयरमैन मो. राशिद, अमृत राजपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण, देर रात 18 घरों पर चला बुलडोजर
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya