in

बीएनएस गर्ल्स डिग्री कालेज में हुआ स्पंदन-2019

क्रीडा प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी किये गये पुरस्कृत

अयोध्या। बी.एन.एस. गर्ल्स डिग्री कालेज जनौरा में रगारंग कार्यक्रम के साथ वार्षिकोत्सव स्पंदन 2019 सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने दीप प्रदीपन कर समारोह का उदघाटन किया। प्रबंधक लालजी सिंह ने बताया कि वार्षिक समारोहों की कड़ी में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता व मतदाता जागरूकता अभियान के साथ प्रातः रैली निकाली गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत नीलम निषाद, विभा दूबे व प्रियंका चौरसिया द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। अतिथियों के स्वागत में विष्णुप्रिया व श्वेता ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। ज्योति व भावना सिंह ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया। गुड़िया व वंदना सिंह ने कथक का मनोहारी मंचन किया। बी.एड. संकाय की रुचि पाण्डेय व आकांक्षा वर्मा के कथक नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। विष्णुप्रिया, श्वेता के बसंत गीत व गजाला खान, शिवांगी,शुभकामना और ज्योति आहूजा के असमिया नृत्य (बिहू) ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अवधी गायन (मिथिला नगरिया) कर सुधा, नेहा सिंह, रुचि पाण्डेय, आकांक्षा वर्मा, सरिता पाण्डेय व पूनम यादव ने तो मानो समां ही वसंतमय बना दिया। नाटक के माध्यम से नीलकमल, जया पाण्डेय, सुधा सिंह, पूनम, किरनय यादव, शिवांगी, गजाला, स्वप्निल, नेहा सिंह, सुचिता व सुनीता ने अनेकता में एकता का संदेश दिया। शारीरिक शिक्षा के हिमांशु प्रताप सिंह व सुजीत तिवारी ने बताया कि खो-खो प्रतियोगिता में बीए संकाय की टीम भावना सिंह, ज्योति सिंह, वंदना सिंह, पूर्णमा सिंह, मालती प्रजापति, अंजलि तिवारी, अर्चना गौतम, तृप्ति तिवारी व निशा की टीम आंचल, अनुष्का, शालिनी कनौजिया, रिंकी प्रजापति, काजल यादव, पूजा यादव, मनीषा प्रजापति, शिल्पा मौर्या व सुचिता की टीम को हराकर विजेता बनी। कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बी.एड. संकाय की टीम दृ शालिनी कनौजिया, रुचि, मुस्कान, अनुष्का, अंतिमा, काजल सिंह व कुसुम ने बी.ए. संकाय की टीम में विष्णु प्रिया, श्वेता, शिल्पा, अंजलि, नैंसी, सुचिता व मनीषा की टीम को हराकर खिताब जीता। आयोजन में संपन्न हुए रंगोली प्रतियोगिता की निर्णायक डॉ. सोनी स्वर्णकार, डॉ. शशि सिंह व डॉ. नीलम सिंह, प्रीति पाण्डेय, अनुपमा मिश्रा व रूपा पाण्डेय ने बताया कि प्रथम- भावना सिंह, कु. गुड़िया, वंदना सिंह ज्योति सिंह द्वितीय- आरती, अंजनि, काजल सिंह, काजल यादव तृतीय-विष्णुप्रिया, नीलम, विभा दूबे, व प्रियंका चौरसिया ने पुरस्कार जीते। बैडमिंटन के निर्णायक शिव नरायन ने बताया कि प्रतियोगिता में वंदना सिंह को प्रथम दीक्षा यादव को द्वितिय व भावना सिंह को तृतीय स्थान मिला। महाविद्यालय के निदेशक दुर्वेश सिंह ने बताया कि समारोह में अनंत बहादुर स्मृति छात्रवृत्ति का नकद पुरस्कार विमलेश, दीक्षा सिंह व प्रीति मौर्या को प्रदान की गई।

What do you think?

Written by Next Khabar Team

सपा मुखिया को इलाहाबाद जाने से रोंकना अलोकतांत्रित : पवन पाण्डेय

स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल