रूदौली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विगत 6 जुलाई से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक ब्लॉक सभागार में संपन्न हुई बैठक में प्रदेश के कोई पदाधिकारी न आने से कार्यकर्ताओ में निराशा दिखाई दी।बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अशोक कसौंधन ने कहा कि पार्टी का निर्देश पर हर बूथ पर कम से कम 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य है जिसमे कार्यकर्ता तन मन से लगे है।उन्होंने बताया कि अब तक कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान का जो कार्य किया गया उसकी बैठक में समीक्षा की गई।बैठक में मुख्य रूप से नगर मंडल अध्यक्ष शिवराम यज्ञसैनी, मवई मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा,दुर्गेश श्रीवास्तव,प्रधानसंघ के अध्यक्ष राम प्रेस यादव, आशीष शर्मा, महेंद्र पांडेय,सभासद आशीष कैलाश वैश्य,कुलदीप सोनकर,बुधराम लोधी,सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा के सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा बैठक
112
previous post