रूदौली क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह होगा स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

विधायक रामचन्द्र यादव ने की है भव्य तैयारी

रुदौली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान मिलने के बाद राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्रदेव सिंह पहली दफा अयोध्या आ रहे हैं। जिनके स्वागत को लेकर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने भव्य तैयारी की है। प्रदेश अध्यक्ष का बाराबंकी जनपद की सीमा रामसनेही घाट से लेकर विस सीमा लोहिया पुल तक पांच स्थानों पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। मंगलवार को विधायक श्री यादव ने रुदौली ब्लॉक मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें भाजपा संगठन के अवध क्षेत्र के अजीत प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष शिवराम यग्यसैनी, निर्मल शर्मा, अमरनाथ लोधी, अनिल लोधी, रामराज लोधी, प्रधान अरविंद वर्मा, रामप्रेस यादव, त्रिभवन यादव, वीरेंद्र शर्मा, राजकिशोर सिंह व कुलदीप सोनकर समेत तमाम कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी ग ई। विधायक ने बताया कि रानीमऊ, मवई चैराहा, कूढ़ा सादात, भेलसर व लोहियापुल के पास स्वागत की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। बताते चलें कि पार्टी ने पिछड़ी जातियों को एकजुट करने के लिए स्वतंत्रदेव सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। पार्टी 2017 की रणनीति को नई कसौटी पर कसकर 2022 के विधानसभा चुनाव को फतह करने की तैयारी में है। श्री सिंह बुधवार को किसानों के नेता रहे स्व. मुन्ना सिंह चैहान की पुण्यतिथि में शामिल होने आ रहे हैं। जिसके बाद वे अयोध्या के लिए रवाना होंगे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya