भाजपा का झूठ बेनकाब, झांसे में नहीं आएगी जनता: डाॅ. आशीष पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

संतो महंतो के साथ सपा नेताओं ने किया चुनावी मंथन

संतो महंतो के साथ सपा नेताओं का चुनावी मंथन

अयोध्या। 54 फैजाबाद लोकसभा में महागठबंधन के उम्मीदवार आनंदसेन यादव को विजयी बनाने के लिए अयोध्या महानगर के प्रभारी व समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ आशीष पाण्डेय दीपू के संयोजन में पूर्व सभासद ठाकुर प्रसाद यादव के आवास राम श्याम भवन पर सभा का आयोजन हुआ। सभा मे सैकड़ो की संख्या में विभिन्न्न मंदिरों के संत महंत व पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। सभा की अध्यक्षता विधान परिषद सदस्य हीरा लाल यादव ने किया। सभा मे मुख्यतिथि लोकसभा चुनाव के प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री राम मूर्ति वर्मा रहे। सभा का संबोधन पूर्व विधायक जय शंकर पाण्डेय और पूर्व विधायक पवन पाण्डेय ने किया।
इस दौरान लोकसभा चुनाव प्रभारी ने कहा कि इसबार आंनद सेन यादव की विजय सुनिश्चित है आप सभी साथी 6 मई को अपने अपने बूथों पर वोट डलवाने का कार्य मुस्तैदी के साथ करे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा और अयोध्या महानगर प्रभारी डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के झूट का चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चुका है,जनता अब भारतीय जनता पार्टी के झांसे में आने वाली नही है।पूर्व विधायक जय शंकर पाण्डेय ने कहा कि सभी साथी एकजुट होकर अपने अपने बूथों पर वोटरों को पहुँचाने और वोट डलवाने का कार्य करे सभा का संचालन प्रदेश सचिव शोएब खान ने किया सभा मे छेदी सिंह,बलराम यादव, महंत अनिल मिश्र, नीटू यादव, मोहित यादव, आचार्य हनुमान प्रसाद पाण्डेय,शक्ति जायसवाल, हाजी असद, कुँवर देवेश सिंह पूर्व नगर अध्यक्ष अयोध्या, मंसूर इलाही,छात्र संघ अध्यक्ष आभास कृष्ण यादव कान्हा, इन्द्रपाल यादव, राजेश वर्मा,नंदू गुप्ता, बालयोगी रामदास, नागा बाबा, सुटूर महराज,आदि लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya