गुलाबबाड़ी मैदान में होगी अखिलेश यादव की जनसभा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे सपा, बसपा व रालोद कार्यकर्ता

अखिलेश यादव के जनसभा स्थल का निरीक्षण करते सपा कार्यकर्ता

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को लेकर समाजवादी पार्टी ने सभी तैयारियाँ पूरी की। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा-बसपा व रालोद गठबन्धन के प्रत्याशी आनन्दसेन यादव के लिये एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विशाल जनसभा 03 मई शुक्रवार को प्रातः 11.00 बजे गुलाबबाड़ी के मैदान में होगी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष हेलीकाप्टर से फाब्र्स इण्टर कालेज के मैदान में उतरेगें और गुलाबबाड़ी के ऐतिहासिक मैदान में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव, जिला महासचिव बख्तियार खान, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर राईन, बसपा महानगर अध्यक्ष जुनैद राईन, उपाध्यक्ष हामिद जाफर मीसम, जिला सचिव मनोज जायसवाल, पार्षद उमेश यादव, अर्जुन यादव सोमू, शादमान खान, मोहम्मद शारिब, राहुल यादव पिन्टू व पार्टी के पदाधिकारियों ने गुलाबबाड़ी मैदान व मैदान पर बने मंच और फाब्र्स इण्टर कालेज पर बन रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया। प्रवक्ता ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा की तैयारी के लिये लोकसभा चुनाव प्रभारी राममूर्ति वर्मा ने शहीद भवन पर बैठक की। पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने सपा कार्यालय लोहिया भवन में सपा-बसपा व रालोद के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक की। बैठक में अयोध्या विधान सभा अध्यक्ष शिवबरन यादव पप्पू, बसपा अध्यक्ष राजभवन व रालोद के महानगर अध्यक्ष अरविन्द सिंह महन्थ मौजूद थे। विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने पहाड़गंज स्थित अपने आवासीय कार्यालय पर महिलाओं के साथ बैठक कर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा को कामयाब बनाने के लिये रणनीति तैयार की। प्रवक्ता ने बताया कि जनसभा की तैयारी के लिये पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रूश्दी मियाॅं, पूर्व विधायक अभय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विमल सिंह राजू, समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिमेष प्रताप सिंह राहुल, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह अनूप, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, छात्रसभा के जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा व मुलायम यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष एजाज अहमद ने अलग-अलग बैठकें की।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya