प्रदेश सरकार गरीबों किसानों व मजदूरों के प्रति समर्पित: रामचन्द्र यादव
फैजाबाद। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने के बाद पहली बार जनपद में आये हर्षवर्धन सिंह का जिले की सीमा से लेकर पार्टी कार्यालय तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो दर्जन स्थानों पर जोरदार स्वागत किया। हर्षवर्धन सिंह के पार्टी कार्यालय पहुंचने पर स्वागत सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह ने किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान है। पार्टी का कोई भी सामान्य सा कार्यकर्ता शीर्ष पदो का दायित्व हासिल कर सकता है। यहां परिवारवाद न होे कर प्रतिभा को वरीयता दी जाती है। जिसका परिणाम है कि भाजपा में सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व है। विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों किसानों व मजदूरों के प्रति समर्पित है। सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए कई योजनाओं की शुरुवात की है। विधायक बाबा गोरखनाथ ने कहा कि सरकार द्वारा हर गरीब को निःशुल्क आवास के साथ शौचालय, विद्युत कनेक्शन व गैस सिलेण्डर प्रदान किया गया है। योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र को बिना किसी भेदभाव के दिया जा रहा है। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गयी है। उसका निर्वाहन मै पूरी इमानदारी से करुंगा। कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई आंच नहीं आने दी जायेगी। 2019 का लक्ष्य मानकर युवाओं को जोड़कर सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की जिम्मदारी सौंपी जायेगी। इस अवसर पर राधेश्याम त्यागी, डा चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, कैंटोमेंट बोर्ड के वाईस चेयरमैन रुपेश ओझा, रमेश सिंह, अभिषेक मिश्रा, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अभय सिंह, राममोहन भारती, राम कुमार सिंह राजू, ऋषिकेश वर्मा, शिवम सिंह, कुन्दन सिंह, धु्रवराज सिंह, अनुराग त्रिपाठी, दीपक पाण्डेय, दिवाकर सिंह, रोहित पाण्डेय, राजेश सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.