साध्वी प्रज्ञा के बयान पर अपनी नियत स्पष्ट करे भाजपा: सत्यभान सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भारत की जनवादी नौजवान सभा के प्रदेश महासचिव कामरेड सत्यभान सिंह जनवादी ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ने देश के बीर सपूत शहीद हेमंत करकरे जो कि आतंकवादी हमले में शहीद हो गए थे उनको देशद्रोही कह कर बहुत बड़ा गुनाह किया है।आज देश को शर्मसार कर दिया।श्राप देने की बात कर रही है अगर श्राप देने से सब खत्म हो जाता है तो,आतंकवाद,बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार, महँगाई और अपराध को क्यों नही दे देती जिससे देश मे अमन चैन कायम हो सके। असल मे भाजपा का ये दोहरा चरित्र है जनता को गुमराह करके सत्ता दोबारा हासिल करना चाहती है इस प्रकरण में भाजपा अपनी नियत स्पष्ट करे। अगर वो आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थी तो पुलिस प्रशासन को उसके खिलाफ कार्यवाही करना ही होता है।इसमे हेमंत करकरे ने क्या गलत किया। ऐसे भाजपा को अपनी नीयत को साफ करना होगा और साध्वी को पार्टी से हटाना चाहिये या देशभक्त का राग अलापना बंद करे।जनवादी नौजवान सभा इसकी कड़ी निंदा करता है और साध्वी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करवाने के लिए सोमबार 22 अप्रेल को सुबह 10 बजे 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलकर राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र सौप कर कार्यवाही करने की मांग करेगा।

इसे भी पढ़े  श्रम संगठनों के आह्वान पर किया गया विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya