भाजपा में होता है कार्यकर्ताओं का सम्मान: कमलेश श्रीवास्तव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

महानगर अध्यक्ष बनने पर कार्यालय पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

फैजाबाद। महानगर अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भाजपा कार्यालय पहुंचे कमलेश श्रीवास्तव का पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में है। भाजपा सभी वर्गो को साथ लेकर चल रही है। बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में आंच नहीं आने दी जायेगी। पार्टी ने जो जिम्मदारी सौपी है उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वाहन किया जायेगा। सबको साथ लेकर पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाया जायेगा।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार ने अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए कई योजनाओं की शुरुवात की है। यहां पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रमों का आयेाजन किया जा रहा है। दीपोत्सव के आयोजन से यहां की संस्कृति को देश विदेश में विस्तार मिला। अयोध्या महानगर टीम के साथ हमेशा सहयोग की भूमिका में रहूंगा।
जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि भाजपा की विचारधारा से समाज का बड़ा तबका प्रभावित है। संगठनात्मक स्तर पर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा संगठन को और गतिमान बनाकर सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जायेगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के बनने से संगठन को काफी फायदा होगा। महानगर कमेटी को हर सहयोग प्रदान करने के लिए जिला संगठन तत्पर रहेगा। माल्यापर्ण करने वालों में पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, राधेश्याम त्यागी, भाजपा नेता रमेश सिंह, इंजीनियर रणवीर सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अशोक मिश्रा, शत्रुहन मोदनवाल, दिवाकर सिंह रोहित पाण्डेय, अमल गुप्ता, भानु प्रताप सिंह, राजेश सिंह, अनिल सिंह, नागेन्द्र सिंह लल्लू, पिंटू माझी, सभापित अंकुर सिंह, नितिन पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, कर्मवीर सिंह, सुनील पाण्डेय सहित बड़ी संख्या मंे लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya