क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता: लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सांसद ने चौपाल में गिनाई केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

फैजाबाद। सांसद लल्लू सिंह ने ग्राम सम्पर्क अभियान के तहत सोहावल क्षेत्र के आधा दर्जन गांवो में चौपाल लगायी। सैदपुर महौली, करेरु, पिनावां, सोखावां आदि गांवो में केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया व जनता की समस्याओं का सम्बंधित अधिकारी से वार्ता करके निवारण किया।
महौली गांव में चौपाल के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता शुरु से ही किसानों, मजदूरों व गरीबों की आय में वृद्धि करना रहा है। जिसके तहत निःशुल्क आवास, शौचालय, विद्युत कनेक्शन व एलपीजी गैस उपलब्ध करायी गयी है। आयुष्मान भारत के तहत गरीबों को इलाज की सुविधा प्रदान की गयी है। सरकार की नीतियों से आम आदमी काफी खुश है। उन्होनेे कहा कि आम जन की खुशहाली व क्षेत्र का विकास मेंरी पहली प्राथमिकता रही है। जिसके तहत गांवों की सड़को की मुख्य मार्ग से जोड़ा गया है। घर घर विद्युत कनेक्शन दिया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख देवीदीन कोरी, वेद गुप्ता, भूपेन्द्र सिंह बल्ले, मुकेश विश्वकर्मा, अशोक श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह, रामसागर रावत, नारायन निषाद आदि प्रमुख थे।

इसे भी पढ़े  भाजपा सरकार में बढ़ा दलितों व पिछड़ों पर अत्याचार : पवन पांडेय
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya