भाजपा सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए दी अनेक योजनाएं : लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भाजपा जन प्रतिनिधि घर-घर जा कर रहे जनसम्पर्क

भाजपा का जनसम्पर्क

अयोध्या। भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान जारी है। सांसद लल्लू सिंह ने मिल्कीपुर विधानसभा में बलारमऊ, जोरियम, इसौलीभारी, सिधौना, गोकुला, मरुई गनेशपुर, पूरे गोसाईपुर डफलपुर,उधई, गुजरामऊ, दसौली, कछुआ, अस्थना, अलीपुर खजूरी, अगरबा, मंझनाई गांवों में चैपाल लगायी। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने जनौरा व विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बहूबेगमगंज व नाका वार्ड में जनसम्पर्क किया व भाजपा की नीतियों से जनता को अवगत कराया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने गरीबों के उत्थान हेतु कई योजनाएं दी है। प्रदेश में यूपी सरकार बनने के बाद यहां भयमुक्त वातावरण बना है। बदलते परिवेश में यूपी में निवेशकों का रुझान बढ़ा है। स्वरोजगार के लिए मुद्रा लोन के माध्यम बड़ी संख्या में लोगो को लाभान्वित किया गया है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि विकास तथा आयोजनों के माध्यम से अयोध्या पयर्टन नगरी के रुप में विकसित करने हेतु सरकार के प्रयास की वजह से यहां विदेश पयर्टकों की आमद बढ़ी है। इसके साथ श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं में भी बढ़ोत्तरी हुई है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अंतिम व्यक्ति को विकसित करने की भाजपा के संकल्प का असर दिखाई दे रहा है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया है। इस अवसर पर मुरारी यादव, दिनेश जायसवाल, आकाश मणि त्रिपाठी, नरेन्दर मिश्रा समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya